Happy Holi Shayari in Hindi | happy holi wishes in hindi

होली की शुभकामनाएँ 

होली भारत का सबसे रंगीन और खुशनुमा त्योहार है, जिसे पूरे देश में प्यार, मस्ती और उमंग के साथ मनाया जाता है। अगर आप Happy Holi Shayari in Hindi, Best Holi Quotes, Holika Dahan Thoughts, या Holi Wishes की तलाश कर रहे हैं, तो आप सही जगह पर हैं।
रंगों के इस पर्व पर दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को शुभकामनाएँ देने के लिए खूबसूरत शायरी और मैसेज जरूरी होते हैं। यहां आपको होली शायरी हिंदी में, प्यार भरी होली शायरी, रंगों का त्योहार स्पेशल मैसेज, और होलिका दहन पर अनमोल विचार पढ़ने को मिलेंगे।
इस होली , अपने दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएँ स्टेटस, व्हाट्सएप मैसेज, और दो लाइनर होली शायरी के जरिए स्पेशल महसूस कराएं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए, तो इसे शेयर करें और कमेंट में अपनी राय दें! 🎭🎉



🎨 होली शायरी

शब्दों से रंग लिखना है,
जो शब्द पढ़ते ही आप रंज जाए,
प्यार भरा रंगों में जैसे रंग जाए।

रंगीन शब्द कुछ ऐसे,
जिसमें प्यार लाल दिखे,
ख़ुशी हरी हो,
ग़म काला हो।

रंग उसके लिए गुलाबी हो,
उसके हाथों से लगा रंग नवाबी हो,
अच्छे शब्दों की होली का रंग प्रभावी हो।

- किशोर चौहान


🔥 होलिका दहन पर अनमोल विचार 

समस्त देवों को पूर्ण नमन लिखते हैं,
समस्त बुराई का इस होली में दहन लिखते हैं।

समाज की सभी बुराई का दहन हो,
होलिका दहन की शुभकामनाएँ!

- किशोर चौहान

💖 होली पर प्यार भरी शायरी

वो कुछ इस तरह थोड़ा रंग लगाती है,
और मैं प्यार में उसके पूरा रंग जाता हूँ।

- किशोर चौहान


जीवन के रंग का रंग

अपने सपने हम संग लिखे 
मेहनत का एक रंग लिखे 

सिर्फ शब्दों से होगा नहीं
क्रांति की एक जंग लिखे 

आवाजों में लय रागिनी 
जीत की एक तरंग लिखे 

हरे रंग से लहराती अब 
अब एक नई उमंग लिखे 

लिखे नाम हम आज़ादी 
रक्त रंजीत वो कलम लिखें 

त्योहारो के इस पर्व में हम 
जीवन के रंग का रंग लिखे 

-किशोर चौहान
 

होली: भारत का रंगों और अपनत्व से भरा त्योहार

भारत को यूं ही "त्योहारों का देश" नहीं कहा जाता। यहाँ जब भी बात होती है खुशियों की, अपनेपन की और अपनों के साथ बिताए गए पलों की, तब त्योहार हमारे जीवन में खास महत्व रखते हैं। यह पर्व न केवल सांस्कृतिक धरोहर हैं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाले माध्यम भी हैं।

दिवाली घरों को रौशनी से सजाती है, राखी भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाती है, और होली—होली तो उन सभी त्योहारों में सबसे अनोखी है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है जिसे खेला जाता है। यही ‘खेलने’ की भावना रिश्तों में नयापन और मिठास भर देती है। रंगों से सजी होली, लोगों के बीच की दूरियों को मिटाकर उन्हें एक साथ लाती है।

होली में रंग लगाना केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम है। यह संकेत है कि हम सामने वाले को अपने जीवन में रंग भरने वाला मानते हैं। हर चेहरा जब रंगों से सराबोर होता है, तो एक अनकहा अपनापन जन्म लेता है।

होली के साथ जुड़ी कृष्ण-राधा की लीलाएं, प्रेम गीतों की मधुरता, शरारत और बचपन की यादें इस पर्व को और भी विशेष बनाती हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में हर भाव को अपनाने का प्रतीक है।होली शब्दों में रंग होता है, और रंग का महत्व यही होता है कि जीवन के हर बदलते पहलू को हम खुशी से अपने ऊपर स्वीकार करें और जीवन को एक सकारात्मक दिशा दें।

आइए इस होली पर हम भी जीवन के हर रंग को दिल से अपनाएं और रिश्तों में नए रंग भरें।

होली के रंगों में भावनाओं की कविता

होली का खेल बड़ा निराला है,
प्यारे रंग से रंगा हर शख्स बहुत प्यारा है।

खुशी का रंग हमने अपनों पर डाला है,
होली का ये रंग देखो कितना निराला है।


-किशोर चौहान

"होली के रंगों से सराबोर लोग, रंगों में घुला अपनापन और मुस्कुराते चेहरे का दृश्य"

🧒 होली: जब बचपन फिर से लौट आता है और शरारतें मुस्कुराने लगती हैं

कोई होली के त्योहार को ऐसे मनाता है,
मानो सारा बचपन इसमें लौट आता है।

हर शोर से ऊपर एक मधुर धुन सुनाई देती है,
जब हर बड़े में भी एक शरारत दिखाई देती है।

-किशोर चौहान

📜 बेहतरीन शायरी, कविताएं, ग़ज़लें और शुभकामनाएं पढ़ें! 

अगर आपको यह रचनाएं पसंद आईं, तो हमारी वेबसाइट पर जरूर विज़िट करें, जहां आपको और भी खूबसूरत शायरी, कविताएं, ग़ज़लें, ब्लॉग और शुभकामनाएं पढ़ने को मिलेंगी। यहां आपको हर भावना के लिए कुछ न कुछ खास मिलेगा – चाहे वह प्रेरणादायक शायरी हो, प्रेम कविताएं हों, देशभक्ति रचनाएं हों या त्योहारों की बधाई संदेश।
हमारी वेबसाइट पर विज़िट करें और अपने पसंदीदा साहित्यिक रचनाओं का आनंद लें!
पढ़ें, पसंद करें और अपने विचार कमेंट में जरूर साझा करें!
अपनों के साथ शेयर करें और इस साहित्यिक सफर का हिस्सा बनें! 🙏

यहाँ पढ़ें:


⚠️ कॉपीराइट सूचना

सभी अधिकार सुरक्षित हैं। इस पोस्ट की सामग्री बिना अनुमति कॉपी या पुनः प्रकाशित करना सख्त मना है।
© All Rights Reserved | Shabdsahity

No comments

Powered by Blogger.