शुभ दीपावली 2025 | happy diwali wishes in hindi

Happy Diwali 2025: दीपावली तिथि, शुभ मुहूर्त, शायरी और महत्वपूर्ण जानकारी 🎆

दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह रोशनी, प्रेम और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। दीपों की जगमगाहट से न केवल घर, बल्कि दिल भी रोशन होते हैं।

इस शुभ अवसर पर किशोर चौहान जी की खूबसूरत शायरी और कविताएँ आपके दीपावली के जश्न को और भी यादगार बनाएंगी। साथ ही, यहाँ आपको धनतेरस, महालक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और लाभ पंचमी 2025 के सही शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी मिलेगी, जिससे आप अपनी पूजा विधि को और भी शुभ बना सकें।



दिवाली 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त 🪔

📅 Diwali 2025 Date: 20 अक्टूबर 2025, सोमवार
📆 Dhanteras 2025: 19 अक्टूबर 2025, रविवार
📆 Govardhan Puja 2025: 22 अक्टूबर 2025, बुधवार
📆 Bhai Dooj 2025: 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार
📆 Labh Panchami 2025: 26 अक्टूबर 2025, रविवार

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
दीप जलें, रोशन आपका संसार हो,
दुआ है रब से, खुशहाल हर परिवार हो।
दीपावली की मंगल कामनाएँ! 🎇

दीपावली 2025 के शुभ मुहूर्त और तिथियाँ

📅 धनतेरस 2025 का शुभ मुहूर्त

📆 तिथि: 19 अक्टूबर 2025, रविवार
⏳ शुभ समय:
✅ सुबह 07:30 से 09:30 बजे
✅ शाम 05:40 से 07:20 बजे


🪔 महालक्ष्मी पूजन 2025 का शुभ मुहूर्त

📆 तिथि: 20 अक्टूबर 2025, मंगलवार
⏳ शुभ समय:
✅ शाम 06:10 से 08:10 बजे (स्थिर वृषभ लग्न)
✅ रात 11:30 से 12:45 बजे (निशीथ काल)


📆 दीपावली 2025 की सही तिथि

📆 तिथि: 20 अक्टूबर 2025, मंगलवार
🕰️ लक्ष्मी पूजन शुभ समय:
✅ शाम 06:10 से 08:10 बजे
✅ रात्रि 11:30 से 12:45 बजे (निशीथ काल)


🏪 लाभ पंचमी 2025 का शुभ मुहूर्त

📆 तिथि: 26 अक्टूबर 2025, रविवार
⏳ शुभ समय:
✅ सुबह 06:45 से 08:15 बजे (लाभ)
✅ दोपहर 12:00 से 01:45 बजे (अमृत)


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

1. रोशनी और प्रेम का त्योहार🌟 

ज़िंदगी रोशन बनाती है इस तरह प्यार करती है वो,
मेरे अंधेरे जीवन को दिवाली का त्योहार करती है वो।

हर उलझे-उलझे सवालों का,
सार्थक सार बन कर आई है,
उसके आने से हुई रोशन ज़िन्दगी,
वो दिवाली का त्योहार बन कर आई है।

-किशोर चौहान


2. दिवाली पर खुशियों की कविता 💖

त्योहार की कविताओं में खुशियों का अलंकार लिखना है,
दिवाली के त्योहार के साथ अपनों का प्यार लिखना है।

खुशियाँ, प्रेम, अपार हो जाए,
जो अच्छा हो, ऐसा हर बार हो जाए।
अंधेरा ना आए कभी ज़िंदगी में,
ज़िंदगी दिवाली का त्योहार हो जाए।

-किशोर चौहान


3. सफलता और दिवाली का संगम 🔥

रोशन दिन बनेगा,
रोशन दिवाली होगी,
जब हम लिखेंगे सफलता,
उस दिन हमारी दिवाली होगी।

-किशोर चौहान


4. धनतेरस पर खरीदारी की प्रेरणा 🛍️

चलो कुछ खरीद आते हैं,
उस सपनों के बाजार से।
एक जिंदगी नई चाहिए,
एक किस्मत कीमती चाहिए।

एक वक्त सख्त चाहिए,
एक राही सही चाहिए।
एक पुराना दिन वही चाहिए,
एक सपना भी यही चाहिए।

सबसे थोड़ी करीबी चाहिए,
शब्दों के धन की अमीरी चाहिए।

-किशोर चौहान


5. रोशनी से भरी दिवाली

आज के दिन दिवाली है,
रात भी दिन जैसी उजाली है।
आज दिन एक पर्व सा है,
घर खुशियों के स्वर्ग सा है।

जात-पात सिर्फ सवालिया है,
आज सबके घर दिवाली है।

किसी भी कल्पना में ना काश हो,
सभी प्रकार की खुशियाँ आपके पास हो।

-किशोर चौहान

🎊 शुभ दीपावली! – दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ

अंधेरा ना आए कभी ज़िंदगी में,
ज़िंदगी दिवाली का त्योहार हो जाए!
दिवाली आपके जीवन में सुख, समृद्धि और अनंत खुशियाँ लाए! ✨
शुभ दीपावली! 🪔🙏

🔹 शेयर करें और कमेंट करें 

दीपावली 2025 का यह खूबसूरत अवसर अपनों के साथ बाँटें! अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें ताकि वे भी दिवाली के शुभ मुहूर्त, शायरी और बधाई संदेशों का आनंद ले सकें।

💬 आपको यह पोस्ट कैसी लगी?
अपनी राय और पसंदीदा शायरी कमेंट में ज़रूर बताएं! 📝 आपके शब्द दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

 कॉपीराइट चेतावनी

यह पोस्ट और इसमें शामिल सभी शायरी, कविताएँ, लेख और जानकारी किशोर चौहान जी द्वारा लिखित और संरक्षित हैं।
🚫 बिना अनुमति या उचित श्रेय दिए इस सामग्री को कॉपी, पुनः प्रकाशित या संशोधित करना कॉपीराइट कानून का उल्लंघन माना जाएगा।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करें लेकिन लेखक को श्रेय देना न भूलें।
रचनाकार का सम्मान करें और मौलिकता को बनाए रखें।

© All Rights Reserved | Shabdsahity

No comments

Powered by Blogger.